फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं गोदाम का किया औचक निरीक्षण

Sun, 15 Nov 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला के इस्माईलाबाद में करोड़ों रुपये के गेहूं घोटाले की जांच का असर शनिवार को लाडवा में भी देखने को मिला। प्रशासन द्वारा गेहूं स्टॉक की जांच के लिए बनाई गई टीमों में से चार नंबर टीम ने लाडवा के राज्य भंडारगृह निगम के गोदामों का शनिवार को औचक निरीक्षण किया। कई घंटो तक चली चेकिंग के बाद गोदाम में गेहूं का रिकॉर्ड सही सलामत मिला।
विज्ञापन


 जांच टीम का नेतृत्व सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता जितेंद्र गोस्वामी ने किया जबकि टीम में हिसार के हैफेड के एजीआई महावीर प्रसाद, रेवाड़ी के भंडार निगम अधिकारी राजेश तंवर सहित अनेक अधिकारी व कर्मचारियों के अलावा पुलिस विभाग के एक एएसआई कर्मबीर सिंह व एचसी सुभाष चंद भी शामिल रहे। शनिवार सुबह राज्य भंडारगृह निगम कार्यालय खुलते ही तीन गाड़ियों में टीम के अधिकारी व अन्य सदस्य कार्यालय पहुंचे और कार्यालय में निगम के स्थानीय प्रबंधक ज्ञानेश्वर प्रसाद से गेहूं भंडारण का पूरा रिकॉर्ड लेकर चेक करना शुरू कर दिया।

इसके बाद टीम ने कार्यालय परिसर में मौजूद गोदामों में रखे गेहूं के स्टॉक की जांच की। गेहूं के स्टॉक की जांच के लिए टीम ने तीन जांच दल बनाए और अलग-अलग गोदामों में रखे स्टॉक की बारीकी से जांच की। टीम के अधिकारी व कर्मचारी गेहूं के चट्टों पर चढ़ गए और चट्टों के ऊपर से गेहूं के कट्टे हटवा कर कट्टों की गिनती की और कट्टों का वजन चेक किया।
विज्ञापन


जांच के बाद जांच टीम के प्रभारी जितेंद्र गोस्वामी ने बताया कि लाडवा के राज्य भंडार गृह  निगम में गेहूं का स्टॉक पूरा पाया गया है और इसमें किसी तरह की कोई अनियमितता नहीं पाई गई है। राज्य भंडार निगम लाडवा में भरतीय खाद्य निगम के केंद्रीय पूल के 222449 कट्टों का स्टॉक था। इसमें से 140972 कट्टे भारतीय खाद्य निगम को भेजे जा चुके हैं और 81477 कट्टे राज्य भंडार गृह निगम के गोदाम में मौजूद पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें