फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने ही बच्ची को छोड़ा था बाल आश्रम

Sun, 15 Nov 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के बाल आश्रम के बाहर शुक्रवार को दुधमुंही बच्ची को छोड़कर जाने वाला कोई गैर नहीं बल्कि उसी का पिता था। वहीं, बच्ची काफी बीमार है और फिलहाल उसे एलएनजेपी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। आश्रम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर पुलिस को उस पिता का पता लगा है। फिलहाल वह फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


हुआ यूं कि शुक्रवार की दोपहर ढाई बजे के आसपास कोई व्यक्ति एक दूधमुंही मासूम को बाल आश्रम के दरवाजे पर लगे पालने में डालकर चला गया था। आश्रम संचालक शीशपाल मढ़ान ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने आश्रम के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की। जांच में जो व्यक्ति उस बच्ची को छोड़कर जा रहा था उसका फोटो पूरी तरह साफ दिखाई दिया। इस पर पुलिस ने उस व्यक्ति की तलाश कराई तो पता चला कि वह इस मासूम का पिता ही था।

पैदा होने के बाद छोड़ गई मां, अब पिता ने छोड़ा
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लाडवा की महाराणा प्रताप कॉलोनी में रहने वाले राजेश की पत्नी कुछ समय पहले अपनी दूधमुंही बच्ची को अपने पति के पास छोड़कर चली गई थी। राजेश अपनी अंधी मां के साथ रहता है जिससे बच्ची पालने में उसे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बताया तो ये भी जा रहा है कि पत्नी के साथ उसका तलाक हो चुका है और राजेश शराब आदि पीने का आदि है। आश्रम संचालक शीशपाल मढ़ान ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बच्ची के पिता का पता लगा लिया है। उन्होंने बताया कि बच्ची की हालत काफी खराब थी। उसकी चिकित्सकों से जांच कराने पर इसका पता लगा। उसे एलएनजेपी सिविल अस्पताल में  दाखिल कराया गया। यहां अस्पताल में नर्सों की देखरेख में बच्ची का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें