फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दिनभर खिली धूप, शीतलहर ने और बढ़ाई ठंड

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दिनभर ​खिली रही धूप। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में बुधवार को धूप खिलने से कड़ाके की ठंड व कोहरे से राहत मिली। सुबह से ही आसमान साफ रहा और पूरे दिन धूप खिली रही। 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली शीतलहर ने ठिठुरन बनाए रखी।
विज्ञापन

धूप के बावजूद हवा में ठंडक महसूस हुई। बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह और शाम के समय ठंड का असर अधिक देखने को मिला, वहीं दोपहर में धूप निकलने से मौसम कुछ सुहावना हो गया।
धूप खिलने के बाद ब्रह्मसरोवर, सन्निहित सरोवर, ज्योतिसर तीर्थ सहित शहर के पार्कों, खुले मैदानों और बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई। सुबह के समय बड़ी संख्या में लोग सैर, योग और व्यायाम के लिए पार्कों में पहुंचे। बाजारों में भी लोगों की आवाजाही बढ़ी, जिससे व्यापारियों के चेहरे खिले दिखे।
विज्ञापन

ठंड का पशु-पक्षियों पर भी प्रभाव : पशुपालन विभाग के एसडीओ जसबीर सिंह का कहना है कि पशु-पक्षियों पर भी ठंड का प्रभाव नजर आ रहा है। पशु पालकों को सर्दी के मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। पशुओं को ठंडी हवाओं से बचाने, उनके रहने की जगह को ढककर रखने और पर्याप्त चारा व साफ पानी उपलब्ध कराने की जरूरत है। साथ ही नवजात पशुओं को ठंड से बचाने के लिए अतिरिक्त इंतजाम करने की अपील की गई है।

कुरुक्षेत्र। दिनभर खिली रही धूप। संवाद

कुरुक्षेत्र। दिनभर खिली रही धूप। संवाद

कुरुक्षेत्र। दिनभर खिली रही धूप। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें