फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पीटते हुए छात्र को ले गए विभागाध्यक्ष के कार्यालय तक, साथियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 16 Sep 2025 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रर्दशन के दौरान बहस करते छात्र व कुलसचिव डॉ. विरेंद्र पाल। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के संगीत विभाग के बाहर वीरवार को एक छात्र के साथ मारपीट की घटना ने तूल पकड़ लिया है। आरोपियों ने कैथल जिले के ग्योंग गांव के रहने वाले छात्र विशाल को रोज गार्डन के पास से पीटना शुरू किया और विभागाध्यक्ष के कार्यालय तक ले जाकर बेहोश होने तक मारपीट की। तीन दिन तक विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई न होने पर सोमवार को संगीत विभाग के छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा।
छात्रों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कुलपति कार्यालय का घेराव किया। सुरक्षाकर्मियों की ओर से रोके जाने पर प्रदर्शन तेज हो गया। कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र पाल, डीएसडब्ल्यू डॉ. एआर चौधरी और मुख्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. आनंद ने छात्रों को समझाने की कोशिश की लेकिन छात्र कुलपति से मिलने की मांग पर अड़े रहे। कुलसचिव ने सुरक्षा में चूक स्वीकार की। तीन घंटे के प्रदर्शन के बाद कुलपति ने छात्रों से मुलाकात की। छात्रों ने सवाल उठाया कि तीन दिन बाद भी पुलिस को शिकायत या सीसीटीवी फुटेज क्यों नहीं सौंपी गई है और प्रशासन ने पीड़ित से संपर्क क्यों नहीं किया।
विज्ञापन

कुलपति ने सुरक्षा में चूक स्वीकार करते हुए उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया लेकिन सुरक्षाकर्मियों की भर्ती के सवाल पर बजट की कमी का हवाला दिया। छात्रों ने संगीत विभाग में स्थायी गार्ड की नियुक्ति, विश्वविद्यालय में वाहनों की गहन जांच और पीड़ित की आर्थिक सहायता की मांग की। प्रशासन के आश्वासन के बाद छात्र शांत हुए।
विज्ञापन

सिक्योरिटी सुपरवाइजर को थमाया नोटिस : मारपीट करने वाले लोगों की गाड़ी की जांच के लिए उसकी इंट्री की जांच की गई तो विवि प्रशासन को वह नहीं मिली। इसके बाद प्रशासन ने सिक्योरिटी सुपरवाइजर को 10 दिन में जवाब देने के लिए नोटिस थमा दिया। वह सीसीटीवी के माध्यम से गाड़ी की जांच शुरू की। सोमवार देर रात तक विवि में गाड़ी किस गेट से आई इसका पता नहीं चल पाया। क्योंकि सीसीटीवी कैमरों की विवि की ओर मॉनिटरिंग नहीं की जाती है।

कुरुक्षेत्र। प्रर्दशन के दौरान बहस करते छात्र व कुलसचिव डॉ. विरेंद्र पाल। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें