फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पौराणिक प्रसंगों से कथावाचक ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपली। श्रीराम मंदिर में गो गीता गायत्री सत्संग सेवा समिति की श्रीमद्भागवत कथा जारी है। भागवत प्रवक्ता अनिल शास्त्री पौराणिक प्रसंगों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर रहे हैं। शनिवार को उन्होंने कथा में प्रवचन करते हुए कहा कि द्वापर युग में कंस ने हिरण्याक्ष के घर कालनेमि के रूप में जन्म लिया था। कालनेमि के छह बेटे और एक बेटी वृंदा थी। वृंदा का विवाह जालंधर राक्षस से हुआ था।
विज्ञापन

बाद में भगवान विष्णु ने वृंदा का वरण किया और वह तुलसी वृंदावन कहलाईं। कालनेमि बहुत दुष्ट था। उसने अमृत कलश छीनने के लिए दैत्यों की सेना के साथ देवताओं पर आक्रमण किया। भगवान विष्णु ने क्रोधित होकर कालनेमि का अंत कर दिया। हिरण्याक्ष ने देवी पृथ्वी को परेशान किया था, जिस पर भगवान विष्णु ने वराह अवतार लेकर उसे मार डाला। इस अवसर पर प्रसिद्ध समाजसेवी वेद पोपली, जिंदल हाउस थानेसर प्रभारी चौधरी बलविंदर सिंह, प्रदीप कुंद्रा, हिमांशु चुघ, सतपाल शर्मा, सुदेश मेहंदीरत्ता और सरिता शर्मा सहित अन्य महिलाएं मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें