फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कथा में प्रभु की भक्ति और मानव के उद्धार प्रसंग का किया उल्लेख

विज्ञापन
​कुरुक्षेत्र। लायलपूर धर्मशाला में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दौरान श्रद्धालुओं के साथ मौजूद प
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। झांसा रोड़ स्थित लायलपूर धर्मशाला में श्री गो गीता गायत्री सत्संग सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिवस पर संस्था अध्यक्ष कथावाचक अनिल शास्त्री ने त्रिशक्ति धाम में प्रभु की भक्ति और मानव के उद्धार प्रसंग का उल्लेख किया।
विज्ञापन

उन्होंने कथा का सार सुनाते हुए कहा कि कलियुग में जब मनुष्य वेद-विद्या से रहित होकर अनेक दुखों से पीड़ित होंगे, तब उन्हें प्रभु भक्ति के माध्यम से मोक्ष व शांति प्राप्त हो सकती है। देवर्षि नारद ने यह देखकर भगवान विष्णु से उपाय पूछा। विष्णु भगवान ने बताया कि आत्मदेव की कथा सुनने और व्रत करने से मनुष्यों के दुखों का नाश होता है। यह कथा पुण्य प्रदान करती है और थोड़े से प्रयास से भी बड़े-बड़े पापों का नाश कर सकती है। यह व्रत और कथा कलियुग के प्राणियों के लिए मोक्ष का सरल मार्ग है। इस अवसर पर आचार्य रंगनाथ शास्त्री, चरणजीत गाबा, सीबीआई पटना के पूर्व असिस्टेंट डायरेक्टर अशोक गाबा, गुलशन गाबा समस्त परिवार, अनिल पोपली एवं राजीव मल्होत्रा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें