फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बारिश के साथ आए तूफान से तबेले का शेड़ उड़ा

विज्ञापन
इस्माईलाबाद। गांव ठसका मीरांजी में तूफान से उड़ी तबेले की शैड। संवाद
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। शहर व क्षेत्र में प्री मानसून की अच्छी बरसात होने से किसानों में खुशी की लहर बनी हुई है। धान रोपाई के सीजन से पहले हुई प्री मानसून की बरसात से धान रोपाई के लिए खेत तैयार करने में किसानों काफी आसानी होगी लेकिन बारिश से साथ आए तेज तूफान ने गांव ठसका मीरांजी के किसान नरेंद्र सिंह के तबेले का शेड उड़ गया जिससे कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन किसान को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

किसान नरेंद्र सिंह ने बताया कि तेज तूफान के चलते उसके पशुओं के लिए बनाए गए तबेले का शेड तिनके की तरह उड़ गया और उसको काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। उसने सरकार से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है, इसके अलावा तूफान के चलते क्षेत्र के कई गांवों की बिजली सप्लाई भी बाधित रही, जिससे लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। तेज हवा के साथ आई बरसात से तापमान में आई गिरावट से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें