फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से काम कर रही है राज्य सरकार : धुम्मन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सरस्वती रिवर फ्रंट कार्य का निरीक्षण करते हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपा
विज्ञापन
पिहोवा। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र और पिहोवा को पर्यटन हब के रूप में विकसित करने के लिए सरकार प्रयासरत है। सरस्वती हैरिटेज बोर्ड की तरफ से सरस्वती नदी पर पर्यटन स्थलों को विकसित किया जा रहा है। बोर्ड की तरफ से पिहोवा में हिसार-अंबाला रोड पर सरस्वती चैनल को प्रदेश के प्रथम सरस्वती रिवर फ्रंट के रूप में तैयार किया जा रहा है। यहां पर प्रथम चरण में एक किलोमीटर क्षेत्र को विकसित किया जाएगा। यह जानकारी बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमिच ने दी।
विज्ञापन

वे रविवार को हिसार-अंबाला रोड पर स्थित ड्रेन पर प्रथम चरण में चल रहे सरस्वती रिवर फ्रंट कार्य का निरीक्षण करने के उपरांत बातचीत कर रहे थे। इससे पहले उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह ने सरस्वती रिवर फ्रंट पर चल रहे कार्य का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
उपाध्यक्ष ने कहा कि यह सरस्वती रिवर फ्रंट 152डी, हिसार हाईवे और चीका रोड को जोड़ने का काम करेगा। इस परियोजना के तहत हिसार-अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग पिहोवा में सरस्वती रिवर फ्रंट से एक किलोमीटर का कार्य प्रथम चरण में किया जाएगा, इसके बाद दूसरे चरण में दो किलोमीटर का कार्य किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर प्रथम चरण में एक करोड़ और दूसरे चरण में करीब 2.50 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी। इस प्रथम चरण की परियोजना का निर्माण कार्य बरसाती सीजन से पहले यानी दो माह में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस परियोजना के तहत इस स्थल को बोटिंग और पिकनिक स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस रिवर फ्रंट के एक किलोमीटर क्षेत्र का सौंदर्यीकरण करने के साथ साथ 50-50 फुट के घाट बनाए जाएंगें। यह कार्य प्रथम चरण में किया जाएगा और हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड की तरफ से एक करोड़ का बजट खर्च किया जाएगा। दूसरे चरण में चीका रोड सरस्वती चैनल के दो किलोमीटर क्षेत्र को विकसित किया जाएगा और घाटों का निर्माण किया जाएगा। इस दूसरे फेज की योजना पर करीब 2.50 करोड़ रुपए के बजट को खर्च किया जाएगा। इस क्षेत्र को पर्यटन हब के रूप में विकसित करने की इस योजना को जल्द पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें