फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: महर्षि कश्यप, श्री गुरु गोविंद सिंह के नाम पर बने चौकों का होगा सौंदर्यकरण

Sat, 23 Aug 2025 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


लाडवा। नगर पालिका कार्यालय में नपा प्रधान साक्षी खुराना की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें शहर को और अधिक सुंदर बनाने के लिए 20 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के प्रस्ताव पास किए गए। सभी प्रस्तावों को सभी पार्षदों की सहमति व सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई।
बैठक में शहर के वार्ड 1 से 15 तक विकास कार्यों के लिए अहम फैसले किए गए हैं। अब ये प्रस्ताव सरकार को भेजे जाएंगे और राशि जारी होते ही जल्द ही कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। नपा अध्यक्षा साक्षी खुराना ने कहा कि यह बैठक लाडवा शहर के विकास की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने बताया कि सभी वार्डों में सफाई के लिए कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही कॉमर्शियल एरिया में रात की सफाई व्यवस्था भी शुरू होगी। शहर के जोहड़, नालों व तालाबों की साफ-सफाई होगी व सुंदरता बढ़ाने का काम किया जाएगा। इतना ही नहीं आसपास पार्क बनाए जाएंगे ताकि लोगों को घूमने-फिरने की जगह मिले। शहर के मुख्य मार्गों पर लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से लगभग 250 नई झूमर लाइटें लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाडवा में तीन प्रमुख चौकों का नगर पालिका की ओर से सौंदर्यकरण किया जाएगा जिसमें महर्षि कश्यप चौक, महाराजा शूर सैन चौक व श्री गुरु गोविंद सिंह चौक का मेकओवर होगा। शहर में कम्युनिटी सेंटर व धर्मशालाएं नगर पालिका प्रशासन की ओर से बनवाई जाएंगी। वार्ड-एक में दक्ष प्रजापति कम्युनिटी सेंटर का निर्माण भी होगा। नगर पालिका प्रशासन की ओर से हिनौरी चौक पर संत गुरु रविदास मंदिर के बाहर रविदास द्वार बनाया जाएगा। इसकी कुल लागत लगभग 25 लाख रुपये आएगी। मीटिंग में नगर पालिका सचिव नीरज सैनी, एमई नवीन धीमान, लेखाकार विमल कुमार, सफाई निरीक्षक संजय कुमार व पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें