फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विशेष लोक अदालत ने 36 एनआई एक्ट मामलों का निपटारा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर एनआई एक्ट की धारा 138 के तहत विशेष लोक अदालत आयोजित की गई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुरुक्षेत्र अध्यक्ष दिनेश कुमार मित्तल ने इसका मार्गदर्शन किया। यह अदालत जिला न्यायालय परिसर कुरुक्षेत्र, उपमंडल पिहोवा और शाहाबाद में लगी।
विज्ञापन

अधिकतम मामलों के निपटान के लिए कुल आठ पीठों का गठन हुआ। कुरुक्षेत्र में कविता कांबोज, गिरराज सिंह और आयुषी अरोड़ा शामिल थे। शाहाबाद में पल्लवी ओझा और अनिता रानी ने न्यायिक मजिस्ट्रेट के रूप में कार्य किया। पिहोवा में कपिल, भरत और राधिका न्यायिक मजिस्ट्रेट के रूप में शामिल रहे। इस लोक अदालत में दोनों पक्षों की आपसी सहमति से 36 मामलों का निपटारा हुआ। इससे अदालतों पर लंबित मामलों का बोझ कम करने में मदद मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें