फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रजनीश बंसल के घर पर काॅन्ट्रेक्ट लेकर की थी फायरिंग, वारदात में स्थानीय बदमाशों ने किया सहयोग

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। घटनास्थल पर जांच करते डीएसपी निर्मल सिंह। संवाद
विज्ञापन
लाडवा। हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन रजनीश बंसल के घर पर 15-16 अप्रैल की रात को फायरिंग करने वाले बदमाश ने कॉन्ट्रैक्ट लिया था। इसमें आरोपी का सहयोग यहीं के कुछ स्थानीय बदमाशों ने किया था।
विज्ञापन

अब तक पुलिस जांच में सामने आया है कि रादौर के रहने वाले शुभम व कार्तिक ने शूटर को हायर किया था और गोली चलाकर दहशत फैलाने के लिए कहा था। पुलिस अब तक इस मामले में कुल तीन लोगों को दबोच चुकी है और वारदात में सक्रिय रूप से शामिल शूटर का एक सहयोगी व शूटर को हायर करने वाला बदमाश अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा है।
इसी मामले में अपराध अन्वेषण शाखा-एक की टीम ने करीब 17 दिन की तलाश के बाद शनिवार देर रात हुई मुठभेड़ में गोलीबारी करने वाले शूटर को घायल करने के बाद काबू कर लिया। मुठभेड़ में पकड़े गए गोली चलाने वाले आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के कोसीकलां निवासी अर्जुन के रूप में हुई है। पुलिस जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी जिसके बाद उसे उपचार के लिए एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकीय उपचार पूर्ण होने के बाद आरोपी को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

हालांकि आरोपी से अब तक की पूछताछ व जांच में सामने आया है कि अर्जुन ने ही रजनीश बंसल के घर पर पर्ची फेंकी थी और इसके बाद फायरिंग की थी। इसके लिए उसे रादौर के शुभम व कार्तिक ने रुपये दिए थे। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों ने इस वारदात को अंजाम देने के लिए कितने रुपये दिए थे।

सीआईए एक के प्रभारी प्रतीक के अनुसार गिरफ्त से बाहर दूसरे शूटर की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पूछताछ के दौरान अर्जुन से मिलने वाली जानकारी और उसके पिछले 17 दिनों के ठिकानों से पुलिस को अहम सुराग मिलने की उम्मीद है जिससे दूसरे आरोपी तक पहुंचने में मदद मिल सकती है। उन्होंने कहा कि पूछताछ के बाद पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है। प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि घटना में शामिल दोनों शूटर संगठित अपराध से जुड़े हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस अस्पताल में आरोपी की सुरक्षा और निगरानी सुनिश्चित कर रही है और दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न राज्यों में टीमें दबिश दे रही हैं। इस मामले में सीआईए की टीम विशाल और अरुणवीर निवासी मोहाली को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
अर्जुन ने 2023 में मध्यप्रदेश के एक बैंक में की थी डकैती
अपराध अन्वेषण शाखा-1 के प्रभारी निरीक्षक प्रतीक कुमार ने बताया कि आरोपी अर्जुन के खिलाफ वर्ष 2023 में मध्य प्रदेश में करीब पांच लाख रुपये की बैंक डकैती की एफआईआर दर्ज है। यह सितंबर 2025 में ही मध्यप्रदेश की एक जेल से जमानत पर बाहर आया था। इसके अलावा उस पर आर्म्स एक्ट के तहत भी आपराधिक केस दर्ज हैं। यह एक पेशेवर अपराधी है, जो कई राज्यों में सक्रिय गिरोह से जुड़ा हो सकता है।
मौके से मिले सात खाली खोल, एक देसी पिस्टल व बाइक
सीआईए वन प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि जैसे ही बदमाश को रुकने का इशारा किया बदमाश ने बाइक को तेज भगा लिया। पुलिस टीम के ललकारने पर उसने बाइक को नीचे गिरा दिया और भागते हुए पुलिस टीम पर तीन राउंड फायर कर दिए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए चार राउंड फायर किए। दोनों टांगों पर गोली लगने से वह गिर गया और बुरी तरह घायल हो गया।

कुरुक्षेत्र। घटनास्थल पर जांच करते डीएसपी निर्मल सिंह। संवाद

कुरुक्षेत्र। घटनास्थल पर जांच करते डीएसपी निर्मल सिंह। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें