फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जिला में थम नहीं रहा हत्याओं का सिलसिला, छह माह में चार वारदातें

Sat, 04 Oct 2025 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। डीएसपी निर्मल सिंह परिजनों को आश्वस्त करते हुए।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिला में किसी न किसी बात पर हत्या कर दिए जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। पिछले छह माह में ही हत्या की पांच संगीन वारदातें की जा चुकी है। अभी पुलिस इन सभी हत्याओं के मामले पूरी तरह से निपटा भी नहीं पाई कि अब शुक्रवार देर रात मलिकपुर के रहने वाले रूमल की हत्या से हर कोई हैरान रह गया। भले ही इन वारदातों के पीछे अलग-अलग कारण रहे हों लेकिन लगातार सरेआम हो रही वारदातों से पुलिस की सर्तकता पर भी सवाल उठ रहे हैं।
रूमल हत्याकांड के आरोपियों का भी पुलिस वारदात के 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं लगा पाई जबकि आसपास के 50 से अधिक जगहों पर सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। मामले की जांच व आरोपियों की तलाश में सीआईए की भी दो टीमें लगी है। आरोपियों के न पकड़े जाने पर शनिवार दोपहर को रूमल के परिजनों का सब्र टूट गया और वे हाईवे 152 पर उतर आए, जहां जमकर विलाप किया तो हत्या को अंजाम देने वालों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग भी की। हालांकि पहले उन्हें एसएचओ व अन्य पुलिसकर्मी समझाने का प्रयास करते रहे लेकिन परिजनों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। डीएसपी निर्मल सिंह ने उन्हें बताया कि मामले की जांच सीआईए को सौंप दी है और जल्द आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा तो वे शांत हुए, जिसके बाद जाम खुल पाया तो राहगीरों ने भी राहत की सांस ली। उधर डीएसपी निर्मल सिंह का कहना है कि पुलिस हर मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए आरोपियों तक पहुंचती है। पहले के मामलों में कईं आरोपी पकड़े भी जा चुके हैं। रूमल हत्याकांड के आरोपी भी जल्द काबू कर लिए जांएगे।
विज्ञापन




ये हो चुकी हत्या की वारदातें
3 अप्रैल तंगौर गांव में सेवानिवृत्त फौजी की नाली में गोबर डालने को लेकर हुए विवाद में भतीजों ने नुकिले हथियार से की थी हत्या।
29 मई गांव किरमिच में सर्कस देखने के दौरान हुई थी बहस घर लौटते समय दूसरे पक्ष ने रामचंद्र पर किया था तेज धार हथियार से ताबड़तोड़ हमला, उपचार के दौरान पीजीआई में तीन दिन बाद हो गई थी मौत।


13 जुलाई खानपुर कोलिया गांव के समीप खेतों में सहारनपुर निवासी रमेश कुमार का शव मिला था। वह खानपुर कोलिया के समीप एक फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता था। वहीं मृतक के परिजनों ने ठेकेदार पर हत्या के आरोप लगाए थे। डेड बॉडी के गले और शरीर पर चोट के भी निशान थे।
विज्ञापन


29 अगस्त शादीपुर शहीदां के रहने वाले 21 वर्षीय प्रिंस की चाकू से ताबड़तोड़ हमला करके निर्मम हत्या कर दी। युवक अपने भाई के साथ काम से छुट्टी कर बाइक पर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक पर आए तीन बदमाशों ने लात मारकर उनकी बाइक को गिरा दिया और उन पर हमला कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें