फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बीओजी सदस्य की सीट भी खाली, जल्द हो सकती है नए सदस्य की नियुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कुरुक्षेत्र के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स (बीओजी) में नई नियुक्तियों को लेकर हलचल तेज हो गई है। हाल ही में बीओजी सदस्य प्रो. जयदीप गुप्ता का कार्यकाल पूरा होने के बाद एक सीट खाली हो गई है, जबकि बीओजी चेयरपर्सन का पद भी रिक्त हो चुका है, ऐसे में संस्थान में नए सदस्य के लिए नामों पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन


21 मई को हुई बतौर बीओजी चेयरपर्सन डॉ. तेजस्विनी अंनत कुमार द्वारा ली गई बैठक के दौरान भी नए सदस्य की नियुक्ति को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। अधिकारियों की ओर से फिलहाल इस विषय पर खुलकर कुछ नहीं कहा जा रहा, हालांकि माना जा रहा है कि बैठक के मिनट्स जारी होने के साथ ही नियुक्तियों को लेकर तस्वीर साफ हो सकती है। बीओजी में सदस्य नियुक्ति को लेकर पहले भी वरिष्ठता को लेकर विवाद उठ चुका है। शिक्षक प्रतिनिधि की नियुक्ति में वरिष्ठता की अनदेखी का मामला केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय तक पहुंचा था, इसके बाद कार्यकारी निदेशक प्रो. ब्रह्मजीत सिंह ने वरिष्ठता सूची तैयार करने के लिए कमेटी गठित की थी। कमेटी को एक माह के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए थे और अब संभावना जताई जा रही है कि रिपोर्ट अगले दो-तीन दिनों में सौंपी जा सकती है।


नाम मांगे जाने पर तुरंत भेजा जाएगा प्रस्ताव : प्रवक्ता

एनआईटी प्रवक्ता डॉ. दिलबाग ने कहा कि प्रो. जयदीप गुप्ता का कार्यकाल पूरा होने के बाद बीओजी सदस्य की सीट खाली हुई है, जैसे ही उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से नए नाम मांगे जाएंगे, संस्थान तुरंत प्रस्ताव भेज देगा। उन्होंने बताया कि बीओजी सदस्य के लिए किसी एक क्षेत्र तक सीमित नियम नहीं होते, इसमें पॉलिटेक्निक संस्थानों के प्रिंसिपल, आईआईटी निदेशक, राज्य सरकार के प्रतिनिधि, उद्योग क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोग सदस्य बनाए जा सकते हैं।
विज्ञापन



बीओजी चेयरपर्सन का कार्यकाल भी हुआ समाप्त

बीओजी चेयरपर्सन डॉ. तेजस्विनी अनंत कुमार का कार्यकाल 24 मई को समाप्त हो चुका है। अब यह पद भी खाली हो गया है। हालांकि चेयरपर्सन की नियुक्ति को लेकर अंतिम फैसला शिक्षा मंत्रालय स्तर पर लिया जाना है। डॉ. तेजस्विनी अनंत कुमार दो बार एनआईटी कुरुक्षेत्र की बीओजी चेयरपर्सन रह चुकी हैं। उनका पहला कार्यकाल 8 मई 2025 से 7 नवंबर 2025 तक रहा, जबकि दूसरा कार्यकाल 25 नवंबर 2025 से 24 मई 2026 तक चला। फिलहाल संस्थान में बीओजी के एक सदस्य और चेयरपर्सन दोनों की सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें