फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्समैन ने हड़पे 90 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। निजी सरिया कंपनी के टोल फ्री नंबर पर संपर्क करने पर सेल्समैन ने उपभोक्ता से 90 हजार रुपये की ठग लिए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
प्रोफेसर कॉलोनी के रहने वाले रामेश्वर दास ने कृष्णा गेट थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह मकान बना रहा है। इसके लिए उसे सरिया लेना था। स्थानीय मार्केट में सरिया की कीमत ज्यादा होने के चलते उसने ऑनलाइन सर्च किया तो साइट पर कंपनी का टोल फ्री नंबर मिला। उस नंबर पर संपर्क किया तो किसी ने फोन नहीं उठाया। उसके तुरंत बाद किसी जगदीश की कॉल आई, जिसने खुद को कंपनी का सेल्समैन बताया था।
विज्ञापन

उसकी 15 मई को उस नंबर पर दो-तीन बार बात हुई और सरिया लेना तय हो गया। उसने कहा कि सरिया तब उतरेगा जब भुगतान कर देंगे। जिसके बाद उस व्यक्ति ने खाता नंबर, आईएफएससी कोड व खाता धारक का नाम मनोज कुमार शर्मा बताया। उसने अपने खाते से 90 हजार रुपये उस खाते में डाल दिए। अगली शाम को निशांत सरिया लेकर आया, मगर उसने सरिया उतारने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

इस पर उसने जगदीश प्रसाद से संपर्क किया तो उसे बताया गया कि उसकी पेमेंट उसके पास नहीं आई है। वह निशांत मित्तल को पेमेंट दे, उसके बाद ही सरिया उतरेगा। इसके बाद उसने अपनी पत्नी के खाते से एक लाख 11 हजार का भुगतान कर दिया, मगर 90 हजार रुपये की पेमेंट उसके खाते में नहीं आई। अगले दिन उसने जगदीश से संपर्क किया तो फोन बंद मिला। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें