जिस मोती में मेरे राम नहीं, मुझको वो माला न चाहिए : डॉ. सुमिता शर्मा
कुरुक्षेत्र। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास हरियाणा प्रांत शिक्षा एवं दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक विद्यालय, भिवानी द्वारा संयुक्त रूप से देशभक्ति गीत, भजन एवं कविता का मासिक ऑनलाइन कार्यक्रम कार्यक्रम बुधवार को देर सायं आयोजित किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका अंबाला से निरुपमा कोहली थी। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, हरियाणा प्रांत के संरक्षक एवं प्राचार्य, सोहन लाल डीएवी शिक्षा महाविद्यालय, अंबाला डॉ विवेक कोहली ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि प्रो कैलाश चंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष, हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद ने कहा कि 90 के दशक में शिक्षा की दशा दयनीय हो गई थी तथा शिक्षा के कारण संस्कृति के उपर भी आघात हुआ। तब शिक्षा बचाओ आंदोलन शुरू हुआ जिसके फलस्वरूप शिक्षा व संस्कृति को बचाने के उद्देश्य से शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास का गठन किया गया।
शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के अध्यक्ष व केयू के कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा ने कहा कि शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, हरियाणा प्रांत द्वारा देशभक्ति गीत, भजन एवं कविता का कार्यक्रम हर माह आयोजित किया जाता है, जिससे कार्यकर्ताओं व लोगों में चरित्र निर्माण व व्यक्तित्व विकास हो सके ।
डॉ. सुमिता शर्मा ने राम भजन जिस मोती में मेरे राम नहीं, मुझको वो माला न चाहिए, सुषमा वशिष्ठ ने हे रोम रोम में बसने वाले राम, जगत के स्वामी हे अंतरयामी मैं तुझसे क्या मांगू की सुंदर प्रस्तुति दी। डॉ. विवेक कोहली ने मेरा जीवन तेरी शरण, सारे राग विराग हुए अब, मोह सारे त्याग हुए अब एक यही मेरा बंधन, मेरा जीवन तेरी शरण भजन सुनाया, जगत सिंह ने भजन सुख के सब साथी दुख में न कोए, मेरे राम, मेरे राम सुनाकर पूरे माहौल को भक्तिमय कर दिया।
इस अवसर पर डॉ. विवेक कोहली, डॉ. निरूपमा कोहली, डॉ. अनिता शर्मा, डॉ. दीपक वशिष्ठ, बांके बिहारी, डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. लता खेडा, बालकिशन डॉ. सुमिता शर्मा, डॉ. रूपेश गौड़, डॉ. दिग्विजय सिंह, डॉ. जितेन्द्र भारद्वाज, अनिल शर्मा, उपासना शर्मा, रीटा मुंजाल, अमित कुमार शर्मा, डॉ. रूपेश गौड, गजराज सिंह आर्य, डॉ. अजय अरोड़ा, डॉ. इश्पिता बंसल, डॉ. सोनिया शर्मा, डॉ. विकास पोपली, अनिल शर्मा, अमित भटनागर, विजय जांगडा सहित विभिन्न विषयों के संयोजक व सह-संयोजकों ने भाग लिया।