फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 2025 की तुलना में सरल रहा प्रश्नपत्र व्याकरण खंड ने बढ़ाई छात्रों की चुनौती

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। डॉ. जयपाल चहल।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) की 10वीं कक्षा की हिंदी विषय की परीक्षा शनिवार को हुई। परीक्षा के लिए प्रशासन और शिक्षा विभाग की ओर से विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

शनिवार को जिले के 49 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 8 हजार विद्यार्थियों ने हिंदी विषय की परीक्षा दी। विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र को संतुलित और अपेक्षाकृत आसान बताया। अधिकतर छात्रों का कहना था कि पाठ्यपुस्तक आधारित प्रश्न अधिक थे जिससे तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को लाभ मिला। हालांकि व्याकरण खंड में कुछ प्रश्नों ने छात्रों को सोचने पर मजबूर किया। जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक ने बताया कि सभी केंद्रों पर सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विशेष टीमों की तैनाती की गई थीं।
हिंदी का प्रश्नपत्र बोर्ड के निर्धारित पाठ्यक्रम से था। प्रश्नों का स्तर औसत विद्यार्थियों को ध्यान में रखकर बनाया गया था। साहित्य खंड सरल और समझ आधारित रहा, जबकि व्याकरण भाग में अवधारणात्मक समझ की जांच की गई। - डॉ. जयपाल चहल, हिंदी प्राध्यापक, पीएम श्री जीएसएसएस झांसा।

कुरुक्षेत्र। डॉ. जयपाल चहल।

कुरुक्षेत्र। डॉ. जयपाल चहल।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें