फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मंदिर से पंखा चुरा निकले व्यक्ति को पकड़ा, पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। श्री कृष्ण मंदिर धर्मशाला से भी सोमवार को एक पंखा करते हुए व्यक्ति को पकड़ा है। सभा के कोषाध्यक्ष शुशील शर्मा और सदस्य सुखदेव राज शर्मा ने बताया कि शाम को धर्मशाला से एक व्यक्ति पंखा चोरी करता नजर आया, जिसकी जानकारी मोहल्लावासी एक महिला ने उन्हें दी और जब वह मौके पर आए तब तक चोर फरार हो गया था। मंदिर से जुड़े एक सेवादार लक्की ने बाजार में उसे पकड़ लिया, जिसके बाद झूलेलाल मंदिर के पास लोगों की भीड़ जुट गई और बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

सभा के सदस्यों द्वारा पूछने पर उक्त व्यक्ति ने अपनी पहचान वीनस निवासी यमुनानगर के तौर पर बताई। उसने बताया कि वह शाहाबाद के एक साउंड संचालक जस्सी के पास काम करता है। सभा के सदस्यों ने जस्सी को मौके पर बुलाया, जिसके बाद उसने बताया कि यह नशे का आदी है। तीन माह पहले उसने दुकान पर काम किया था। उधर, मंदिर सभा के सदस्यों ने बताया कि इससे पहले भी मंदिर प्रांगण से पांच पंखे चोरी हो चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें