फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कार में सीएनजी किट लगवाकर बगैर पैसे दिए कार लेकर फरार, चार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बगैर पैसे दिए वर्कशॉप से कार ले जाने के आरोप में पुलिस ने चार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने पिपली में एक वर्कशॉप में अपनी नई कार में सीएनजी किट लगवाने के लिए दी थी।
विज्ञापन

थाना सदर थानेसर में दर्ज शिकायत में रवि निवासी पिपली ने कहा कि उसकी पिपली में जीटी रोड पर कार वर्कशॉप है। कुछ दिन पहले उसे एक नई कार में सीएनजी किट लगाने का काम मिला था। उसने उस कार में किट लगा दी थी, मगर उस कार को पवन निवासी हिसार, आशीष रावत निवासी पंजाब और दो अन्य व्यक्ति इसकी गैर मौजूदगी में ले गए। आरोपियों ने उसकी किट के 30 हजार भी नहीं दिए। पैसे मांगने पर आरोपियों ने उसके पैसे देने से साफ इनकार कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें