लाडवा। श्रीराम हनुमान रामलीला समिति के 50 सदस्यीय दल ने चेयरमैन डॉ. अशोक निर्मल के नेतृत्व में हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी पर मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। प्रधान राजेश वर्मा ने बताया कि समिति की प्रतिवर्ष रामलीला मंचन के समापन पर गंगा स्नान की परंपरा है। नगर खेड़े से अखाड़ेदार घनश्याम कांबोज ने यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
डॉ. निर्मल ने बताया कि कलाकारों ने रामलीला मंचन के दौरान भगवान के स्वरूप धारण करने और असुरों के पात्र निभाते समय हुई त्रुटियों व कटुवचनों के लिए मां गंगा से क्षमा मांगी। सदस्यों ने सफल मंचन के लिए प्रभु का आभार जताया। गंगा स्नान के बाद सामूहिक प्रार्थना की और भजनों पर श्रद्धालु झूमे।
यात्रा में कुश गर्ग, राजेश वर्मा, हेमंत सैनी, योगिंदर कांबोज, अमित सिंघल, सतीश ढींगरा, नरेश गर्ग, राकेश गर्ग, अनुभव गर्ग, रणित कांबोज, मिंटू कांबोज, सुमित सिंघल, शशांक सिंघल, पंकज, इशू, मोंटी शर्मा, विशाल, देवराज राजू, सोमनाथ सोमी, राकेश ललित, राजीव ढींगरा, कमल गौरी, विपिन शर्मा आदि सेवक मौजूद रहे।