कुरुक्षेत्र। अतिथि अध्यापकों के नियमितीकरण की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन अब सरकार तक पहुंचेगा। राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ ने मॉक विधानसभा में पारित प्रस्ताव को विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को सौंपने का निर्णय लिया है। इसके लिए संघ के पदाधिकारी चंडीगढ़ जाएंगे।
विज्ञापन
लघु सचिवालय में अतिथि अध्यापकों का धरना शनिवार को 154वें दिन भी जारी रहा। जिला करनाल के अतिथि अध्यापकों ने 24 घंटे के लिए धरने की जिम्मेदारी संभाली। धरने की अध्यक्षता जरनैल सिंह निसिंग ने की।
अध्यापक नेताओं ने आरोप लगाया कि तीन साल की नियमितीकरण नीति की शर्तें पूरी करने के बावजूद विभाग ने उनके पक्ष में नकारात्मक स्पीकिंग आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि अदालतों के आदेश के अनुसार अतिथि अध्यापकों को नियमित किया जाना चाहिए। संवाद