कुरुक्षेत्र। श्री खाटू संकीर्तन में भजनों पर झूमते श्याम प्रेमी। विज्ञप्ति
- फोटो : संवाद
कुरुक्षेत्र। संस्था समस्त श्यामप्रेमी परिवार की ओर से शनिवार रात्रि सलारपुर रोड स्थित श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर-आश्रम में खाटूश्याम जागरण और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजक मंदिर संचालक महेश भारद्वाज एवं सेवक कुलदीप भारद्वाज ने आश्रम संस्थापक दंडी स्वामी निगम बोध तीर्थ के मार्गदर्शन में यह तीन दिवसीय श्री श्याम प्राण प्रतिष्ठा दिवस अनुष्ठान संपन्न करवाया।
कार्यक्रम में वार्ड नंबर 21 से एकता गोयल सीकरी और भाजपा नेता संजीव सीकरी मित्तल सहित बड़ी संख्या में आए श्यामप्रेमी दरबार में नतमस्तक हुए। मेरे शीश के दानी का सारे जग में डंका बाजे..., तूने इतना दिया है मेरे सांवरे, अब होता है गुजारा बड़े आराम से..., काली कमली वाला मेरा यार है... इत्यादि भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे। अजय गोयल ने बताया कि खाटू श्याम जागरण में श्याम जी को 56 भोग लगाए गए। विशाल भंडारा भी देर रात तक लगातार चलता रहा। सायं छह से रात्रि 11 बजे तक चले जागरण में गायक जतिन जिंदल और नायब सिंह ने अनोखे अंदाज में भक्तों को ज्ञान गंगा का रसपान कराया।