फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिनेमाघरों में भी दर्शकों की संख्या घटी

Sun, 13 Nov 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 नई करेंसी का असर शहर के सिनेमाघर पर भी पड़ा है। दर्शकों ने शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्मों में रुचि तो जरूर दिखाई, लेकिन टिकट काउंटर पर सेल्समैन के पास 500 और एक हजार रुपये के नोट का छुट्टा न होने कारण समस्या बढ़ी और दर्शकों को मायूसी हाथ लगी। असर ये हुआ कि दर्शकों के अभाव में सिनेमाघर की सीटें खाली पड़ी रहीं।
विज्ञापन


नई रिलीज हुई रॉक ऑन-2 और चार साहबजादेे फिल्मों के शुक्रवार से शुरू हुए 12 शो दर्शकों की कमी की भेंट चढ़ गए। चौंकाने वाली बात ये कि रिलीज के पहले दिन दर्शकों की संख्या जहां 1200 से 1500 तक होती थी, लेकिन इस बार की संख्या ने प्रबंधकों को तगड़ा झटका दिया। शुक्रवार को रॉक ऑन-2 मूवी में दर्शकों की संख्या कुल 87 रह गई। जबकि चार साहबजादे फिल्म को देखने पूरे दिन में केवल 101 दर्शक ही पहुंचे। टिकट काउंटर पर एक सेल्समैन ने बताया कि 500 और एक हजार के अलावा नए आए दो हजार रुपये के नोटों के कारण खुल्ले पैसों की समस्या खड़ी हो गई है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि दर्शकों को मजबूरन मना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें