फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एनआईटी में बढ़ाई जाएगी सीसीटीवी कैमरों की संख्या, कई जगहों पर लगाई जाएंगी ग्रिल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कुरुक्षेत्र में लगातार हुई तीन छात्रों की मौत के बाद एनआईटी प्रशासन गंभीरता दिखाने लगा है। अब संस्थान ने कई अहम कदम उठाने का निर्णय लिया है, जिनके अनुसार संस्थान ने प्रत्येक हॉस्टल में फ्लोर लेवल छात्र समितियों का गठन किया है, जिससे छात्रों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखा जा सके। साथ ही सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे और आवश्यक स्थानों पर ग्रिल लगाने जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार भी किए जाएंगे।
विज्ञापन



साथ ही प्रत्येक शाखा के छात्रों के लिए फैकल्टी कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए गए हैं, जो नियमित रूप से छात्रों के साथ बैठक करेंगे और उन्हें शैक्षणिक, व्यक्तिगत व अन्य समस्याओं में उनकी मदद करेंगे। ऐसे छात्रों की पहचान भी की जाएगी जिन्हें तत्काल सहायता की आवश्यकता है।

छात्रों की काउंसलिंग पर भी प्रशासन गंभीर नजर आ रहा है। एनआईटी की तरफ से कहा गया है कि इसके लिए संस्थान के पूर्व छात्र (एलुमनाई) की मदद ली जाएगी जो विशेषज्ञ काउंसलरों के माध्यम से छात्रों को सहयोग करेंगे। वहीं 11 अप्रैल से सभी हॉस्टलों में तनाव मुक्त करने को लेकर कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा हॉस्टल स्तर पर खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा, वहीं अतिरिक्त खेल सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन


एनआईटी की तरफ से पीआरओ ज्ञान भूषण द्वारा कहा गया है कि इन सभी कदमों की नियमित समीक्षा की जाएगी और छात्रों के हित में आगे भी आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें