फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: महादेव गोशाला की नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार, गोसंवर्धन का लिया संकल्प

Tue, 03 Feb 2026 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पदभार ग्रहण करने के दौरान प्रधान सहित कार्यकारिणी सदस्य। स्वयं - फोटो : संस्थान
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। महादेव गोशाला में नवनियुक्त कार्यकारिणी के कार्यभार ग्रहण के लिए सोमवार को समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधान सतीश शर्मा सहित सभी पदाधिकारियों ने विधिवत रूप से दायित्व संभालते हुए गोसंवर्धन और गोशाला विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


सदस्यों ने कहा कि महादेव गोशाला को जिले की सबसे आधुनिक गोशाला के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अंतर्गत गोशाला परिसर में सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित करने, आधुनिक शेड निर्माण और गोवंश के लिए उत्तम चारे व स्वच्छ पेयजल की बेहतर व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। नवनियुक्त अध्यक्ष, सचिव और अन्य पदाधिकारियों ने गोवंश की रक्षा, सेवा और कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की शपथ ली।
समारोह में पूर्व कार्यकारिणी के सदस्यों को उनके सराहनीय योगदान के लिए स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इंजीनियर सीपी गुप्ता ने कहा कि गोसेवा ही सच्चा धर्म है और नई कार्यकारिणी को चाहिए कि अधिक से अधिक युवाओं को इस पुनीत कार्य से जोड़कर समाज में जागरूकता फैलाए। उन्होंने गोशाला के विकास में सामूहिक सहयोग पर भी जोर दिया। पूर्व प्रधान सुरेंद्र गोयल ने नई कार्यकारिणी, दानदाताओं और सभी गोसेवकों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सुरजीत राणा, वीके सिंगला, बृजमोहन जिंदल, सतपाल गुप्ता, रोशन मित्तल, रंजना शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पदभार ग्रहण करने के दौरान प्रधान सहित कार्यकारिणी सदस्य। स्वयं- फोटो : संस्थान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें