फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बाल विवाह के खिलाफ छात्राओं ने ली शपथ

Tue, 03 Feb 2026 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम में शपथ लेती छात्राएं। स्वयं - फोटो : संस्थान
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बाल विवाह जैसी गंभीर सामाजिक कुप्रथा के विरुद्ध जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से दयानंद महिला महाविद्यालय कुरुक्षेत्र में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं के साथ-साथ प्राध्यापिकाओं ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। प्राचार्या डॉ. उपासना आहुजा के मार्गदर्शन में कानून साक्षरता प्रकोष्ठ एवं महिला प्रकोष्ठ की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम डॉ. नेहा व डॉ. रीजा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस शपथ समारोह में छात्राओं को बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। प्राचार्या डॉ. उपासना आहुजा ने कहा कि बाल विवाह बालिकाओं के शारीरिक, मानसिक और शैक्षणिक विकास में गंभीर बाधा उत्पन्न करता है। इसके कारण अनेक बालिकाएं अपने सपनों, शिक्षा और आत्मविश्वास से वंचित रह जाती हैं। प्राचार्या ने छात्राओं से आह्वान किया कि वे स्वयं जागरूक बनें और समाज में इस कुप्रथा के उन्मूलन के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम में शपथ लेती छात्राएं। स्वयं- फोटो : संस्थान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें