फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: भाखड़ा नहर से युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बुटेडा हेड के पास भाखड़ा नहर में रविवार सुबह करीब आठ बजे के करीब एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की हालत इतनी खराब है कि उसकी पहचान करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।
विज्ञापन

आधी बॉडी कंकाल में तब्दील हो चुकी है और चेहरा पूरी तरह विकृत हो गया है। राहगीरों ने नहर में शव फंसा देखकर गोताखोर प्रगट सिंह को सूचना दी। प्रगट सिंह और उनकी टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला और पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जयप्रकाश लोकनायक जिला नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया। प्रारंभिक जांच में अनुमान है कि शव करीब तीन महीने पुराना है। शव की दोनों बाजुएं, टांगें और सिर पर मांस नहीं बचा है, आंखें गायब हैं, और हड्डियां उभर आई हैं।
विज्ञापन

पानी में लंबे समय तक रहने और जलीय जीवों के नोंचने से बॉडी सड़-गल चुकी है। थाना केयूके प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि शव की स्थिति इतनी खराब है कि पहचान के लिए कोई सुराग नहीं मिला। मौके से कोई दस्तावेज या सामान भी बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने आसपास के थानों और पंजाब पुलिस से संपर्क किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें