फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के ठेके पर कारिंदे की हत्या

Thu, 17 Apr 2014 11:49 PM IST
अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। शराब के ठेके पर लगे एक कारिंदे की हत्या हो गई। यह घटना गांव खरींडवा की है। मृतक की पहचान राजस्थान के जिला चुरू गांव बरधादास निवासी नरेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि उन्हें वीरवार  सुबह करीब आठ बजे गांव खरींडवा से ठेके पर काम करने वाले मोहन ने सूचित किया कि नरेंद्र कुमार की किसी ने हत्या कर दी है।

पुलिस को दी अपनी शिकायत में मोहन लाल ने कहा है कि नरेंद्र पिछले दो साल से उनके पास ही काम कर रहा था और बुधवार को पहली बार नरेंद्र गांव खरींडवा के ठेके पर गया था और रात को उसकी ड्यूटी थी।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि गांववासियाें के मुताबिक रात को दस बजे तक नरेंद्र ठेके पर तैनात था और शटर खुला था। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वह तड़के गांव खरींडवा के ठेके पर पहुंचा तो नरेंद्र मृत मिला। 

शिकायतकर्ता के मुताबिक पहले नरेंद्र किसी अन्य ठेके पर तैनात था। थाना प्रभारी ने आलाधिकारियों सहित डॉग स्कवायर्ड और फोरेंसिक टीमाें को मौके पर बुलाया। डीएसपी शीतल सिंह और थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम वहां पहुंची और शव को कब्जे में किया और डॉग स्कवायर्ड और फॉरेंसिक टीमाें ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल में भेज दिया है और मृतक के परिजन राजस्थान से कुरुक्षेत्र पहुंच चुके हैं।

पुलिस ने घटनास्थल से वह हथियार भी बरामद किया है जिससे आरोपियाें ने मृतक के सिर वार किए हैं। हालांकि फिलहाल कोई भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है।

ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि शराब की खरीद के लिए झगड़ा हुआ हो सकता है। जिस पर आरोपियाें ने तैश में आकर मृतक पर वार किए और उसकी हत्या कर दी। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि जांच के लिए टीम गठित की जा चुकी है और जल्द ही इस मामले के आरोपियाें तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। हालांकि शुरुआती दौर में इस मामले को लूटपाट से भी जोड़ कर देखा जा रहा था लेकिन बाद में पुलिस तफ्तीश में पता चला कि ठेके पर रखे कैश को नहीं छेड़ा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें