फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दमकल कर्मियों के समर्थन में आज उतरेंगे नगर परिषद के सफाई कर्मचारी और सर्व कर्मचारी संघ

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला मुख्यालय पर धरान देते हुए दमकल कर्मचारी। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नौ दिन से चल रही दमकल कर्मियों की हड़ताल के समर्थन में अब सर्व कर्मचारी संघ व नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने खुलकर मैदान में उतरने का एलान कर दिया है। सर्व कर्मचारी संघ प्रदेशभर में वीरवार को हड़ताल पर रहे कर्मचारियों के समर्थन में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेगा। वहीं नगर परिषद के सफाई कर्मचारी वीरवार को सुबह हाजिरी लगाने के बाद तीन घंटे सफाई कार्य बंद रखेंगे और सरकार को दमकल कर्मियों की मांग न मानने पर आंदोलन का नोटिस भेजेंगे।
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव संदीप नरवाल ने बताया कि वीरवार को पूरे प्रदेश में जिला स्तरीय रोष प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए विभागीय यूनियन, ब्लॉक स्टार यूनियन, रिटायर कर्मचारी संघ सीटू आदि की ओर से ट्रेड यूनियन के आह्वान पर सभी कर्मचारी दमकल कर्मियों का मनोबल बढ़ाने के लिए उपयुक्त के कार्यालय पर रोष प्रदर्शन करेंगे।
हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान मनजीत सिंह ने कहा कि फरीदाबाद में हुए आग कांड में मारे गए दोनों कर्मचारियों को जब तक शहीद का दर्जा न मिल जाता, जब तक आंदोलन जारी रहेगा। उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने के बाद यूनियन मुख्यालय से आए आदेशों के अनुसार आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन

फसल अवशेषों में आग लगने की घटनाएं रोकने के लिए सख्त तैयारी
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने फसल अवशेषों में आग की घटनाओं को पूरी तरह रोकने के लिए जिले के सभी 417 गांवों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं। साथ ही सभी खंड स्तर पर चार सदस्यीय अधिकारियों की टीमें गठित की गई हैं। इनमें कृषि विभाग, पुलिस, पंचायत विभाग और कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारी शामिल हैं। उप मंडल स्तर पर उप मंडल अधिकारी की अध्यक्षता में अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। इसमें तहसीलदार, खंड विकास व पंचायत अधिकारी, उप मंडल अधिकारी पंचायती राज, थाना प्रभारी और कृषि अधिकारी शामिल हैं।
उपायुक्त मीणा ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सैटेलाइट के माध्यम से सीधी निगरानी रखी जा रही है। गेहूं की कटाई के बाद यदि किसी खेत में फसल अवशेषों में आग लगाई जाती है तो तुरंत सूचना अधिकारियों तक पहुंच जाएगी और संबंधित अधिकारियों की ओर से त्वरित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि आग लगाने वाले व्यक्ति के खिलाफ राजस्व विभाग के माध्यम से पटवारी रिकॉर्ड में एंट्री दर्ज करने और पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त ने बताया कि उच्चतम न्यायालय और राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) के निर्देशों के अनुसार थाना क्षेत्र में आग लगने की घटनाओं के लिए संबंधित थाना प्रभारी जिम्मेदार होंगे। जिला प्रशासन 31 मई तक सभी गांवों में जागरूकता अभियान चलाकर किसानों और आमजन को जागरूक करेगा।
खेड़ी मारकंडा में लगी चार एकड़ फानों में आग
खेड़ी मारकंडा में सड़क किनारे एक खेत में चार एकड़ के फानों में आग लग गई। किसी राहगीर ने तुरंत डायल 112 को आग लगने की सूचना दी। दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर समय रहते हुए काबू पा लिया। दमकल अधिकारी संदीप ग्रेवाल ने बताया कि दमकल की गाड़ी पहुंचने तक खेत के आस-पास काफी किसान एकत्रित हो रखे थे, जो दमकल गाड़ी पहुंचते ही मौके से चले गए। दमकल कर्मियों ने स्थिति को समझते हुए पहले पास खड़ी गेहूं की फसल की ओर से पानी का छिड़काव करना शुरू किया ताकि गेहूं की फसल को बचाया जा सके। टीम ने करीब 20 मिनट में पूरी आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किसान ने खुद फाने जलाने के लिए आग लगाई थी। यहां किसी राहगीर ने आते-जाते समय बिड़ी या सिगरेट गलती से फेंक दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें