फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 29 अप्रैल को जारी होगा कुंटिया का चुनाव शेड्यूल, कार्यकारिणी की हुई बैठक

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुंटिया कार्यालय। आर्काइव - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के गैर-शिक्षक कर्मचारी संघ कुंटिया चुनाव में हो रही देरी के बीच बुधवार को कुंटिया कार्यकाल में कार्यकारिणी की बैठक आयोजित गई। इसमें सभी पदाधिकारी शामिल हुए। दोपहर तीन बजे कार्यालय में आयोजित बैठक में फैसला लिया गया कि 29 अप्रैल को आगामी कुंटिया चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन



बैठक कुंटिया प्रधान राजवंत कौर की अध्यक्षता में हुई। इसके बाद महासचिव रविंद्र तोमर ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि कुंटिया की वार्षिक आम सभा 29 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। इस बैठक में पूरे वर्ष का लेखा-जोखा पेश किया जाएगा। साथ ही आम सभा की सहमति से कुंटिया चुनाव का नया शेड्यूल भी जारी किया जाएगा।

कुंटिया का कार्यकाल खत्म हुए दो माह बीत चुके हैं लेकिन अभी तक कोई नई अधिसूचना जारी नहीं हुई थी। वहीं कुंटिया के पदाधिकारियों ने अधिकारियों को चुनाव का शेड्यूल भेजा था। इसको दीक्षांत समारोह के कारण रोक दिया गया था। मौजूदा समय में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में करीब एक हजार से ज्यादा गैर-शिक्षक कर्मचारी हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक सूचना शेड्यूल जारी होने के बाद ही पता चल पाएगी, क्योंकि काफी कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। यहां तक कि इसी साल करीब आठ कर्मचारी भी सेवानिवृत्त हुए हैं। इसलिए नई वोटर लिस्ट का भी सभी को इंतजार है, ताकि जो संगठन चुनाव लड़ना चाहते हैं, वे भी इसके लिए तैयारियां शुरू कर सकें।

कुरुक्षेत्र। कुंटिया कार्यालय। आर्काइव- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें