फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कल से शुरू होगा सांसद खेल महोत्सव

Tue, 10 Nov 2026 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। सांसद खेल महोत्सव 2.0 के तहत लाडवा विधानसभा क्षेत्र में 11 नवंबर से खेल प्रतियोगिताएं शुरू होंगी।
विज्ञापन

तीन दिन तक चलने वाली प्रतियोगिताओं में 11 खेलों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। मुकाबले विधानसभा क्षेत्र के चार अलग-अलग खेल स्थलों पर आयोजित किए जाएंगे। विधानसभा स्तर पर विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे, जबकि चयनित खिलाड़ियों को लोकसभा स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
प्रतियोगिताओं के लिए संजय गांधी मेमोरियल स्कूल के खेल मैदान में फुटबॉल के मुकाबले होंगे। धनौरा जाटान खेल स्टेडियम में वॉलीबॉल, एथलेटिक्स और जूडो की प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। बकाली खेल स्टेडियम में क्रिकेट, कबड्डी और टग ऑफ वार के मुकाबले होंगे। वहीं, मारकंडेश्वर हॉकी स्टेडियम शाहाबाद में हॉकी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। सांसद कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय एकता दिवस पर सांसद नवीन जिन्दल ने कुरुक्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया था।
विज्ञापन

इसी कड़ी में अब लाडवा विधानसभा क्षेत्र में प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि मुकाबलों को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने के लिए खेल प्रशिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है। सभी मुकाबले निर्धारित खेल नियमों के अनुसार होंगे।
विज्ञापन

भाजपा गुढ़ा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह दबखेड़ा ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देना है। खेलों से युवाओं में अनुशासन और सकारात्मक सोच विकसित होती है। इस अवसर पर कोच समेंद्र सिंह, कोच सुशील कुमार शर्मा, भूषण मंगला, डॉ. राज कुमार, लाडवा हलका प्रभारी सलिंद्र कुमार और अंग्रेज सिंह उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें