फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जिले में 98 प्रतिशत धान का उठान पूरा, खाली होने लगी मंडियां

Tue, 10 Nov 2026 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अनाज मंडी में धान को सुखाते हुए श्रमिक। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले की अनाज मंडियों में धान के उठान का काम तेजी से हाे रहा है। सरकारी खरीद एजेंसियां अब तक खरीदे गए धान का करीब 98 प्रतिशत उठान कर चुकी हैं। उठान में तेजी आने से मंडियों में धान के ढेर कम होने लगे हैं और खाली जगह बनने लगी है। जिले में अब तक कुल 8,89,089 मीट्रिक टन धान की सरकारी खरीद हो चुकी है, जिसमें से 8,72,541 मीट्रिक टन धान मंडियों से उठाया जा चुका है।
विज्ञापन


जिले में अब केवल 16,548 मीट्रिक टन धान का उठान बाकी है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग और हैफेड ने मिलकर 1,53,912 किसानों की फसल खरीदी है। इसमें खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से 6,49,258 मीट्रिक टन और हैफेड की ओर से 2,39,831 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। दोनों एजेंसियों की खरीद को मिलाकर जिले का कुल आंकड़ा 8.89 लाख मीट्रिक टन से अधिक हो गया है। मंडीवार खरीद में कुरुक्षेत्र मंडी सबसे आगे रही है। यहां अब तक 1,69,414 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। पिहोवा मंडी 1,60,617 मीट्रिक टन खरीद के साथ दूसरे और शाहाबाद मंडी 1,26,619 मीट्रिक टन के साथ तीसरे स्थान पर है। इसके अलावा लाडवा मंडी में 1,03,888 मीट्रिक टन और इस्माईलाबाद मंडी में 1,02,131 मीट्रिक टन धान की खरीद दर्ज की गई है। इन मंडियों में एक लाख मीट्रिक टन से अधिक खरीद हुई है। वहीं, पिछले सीजन के मुकाबले इस बार जिले में धान की खरीद कम हुई है। पिछले सीजन में कुल 9,99,235 मीट्रिक टन धान खरीदा गया था, जबकि इस बार अब तक 8,89,089 मीट्रिक टन खरीद हुई है। दोनों आंकड़ों में 1,10,146 मीट्रिक टन का अंतर है। इसके बावजूद खरीदे गए धान के उठान का काम लगभग पूरा होने से मंडियों में जगह खाली होने लगी है।

वर्जन
मंडी सचिव हरजीत सिंह का कहना है कि मंडी में आवक और खरीद बराबर चल रही है। ब्रह्मसरोवर के आस-पास नहीं अस्थायी मंडी भी खाली हो गई है। वहीं मुख्य मंडियों से भी खरीद जारी है। 98 प्रतिशत से ज्यादा का उठान हो चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें