फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: भारतीय किसान यूनियन (नरपत गुट) की शिवाला रामकुंडी में बैठक हुई संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। भारतीय किसान यूनियन (नरपत गुट) शिकायतों का एक ज्ञापन की एक बैठक शिवाला राम कुंडी में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता महासचिव अंग्रेज सिंह गुर्जर व राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष राजेंद्र सैनी ने की। बैठक में विचार-विमर्श के बाद लाडवा ब्लॉक से संबंधित शिकायतों का एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के एडीसी महेंद्र सिंह को सौंपा गया।
विज्ञापन

महासचिव अंग्रेज सिंह गुर्जर व राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष राजेन्द्र सैनी ने संयुक्त बयान में कहा कि लाडवा ब्लॉक के लगभग दो दर्जन गांवों के वृद्ध (बुजर्ग), विधवा व विकलांगों की पैंशन लाडवा को-ऑपरेटिव बैंक में मिलती है जो कि पहले ग्रामीणों को अपने गांव में ही मिलती थी। बुजुर्गों, महिलाओं व विकलांगों को शहर के कोऑपरेटिव बैंक में आने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इतने गांव के लोग एक साथ इकट्ठा होने पर बैंक में लंबी-लंबी लाइनें लग जाती हैं। कई बार कुछ शरारती व शातिर ठग इन लोगों को अपना शिकार भी बना लेते हैं और पैसे लूट लेते हैं। बुजुर्ग व बीमार होने तथा गर्मी के कारण बेहोश भी हो जाते हैं।
उन्होंने बताया कि वह पहले भी इस समस्या के बारे में अधिकारियों को शिकायत दे चुके हैं। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से बुजुर्गों की समस्या को शीघ्र हल करने की अपील की। इस अवसर पर डॉ. राजेन्द्र सैनी, अंग्रेज सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष होशियार सिंह सैनी, प्रदेशाध्यक्ष बलजीत सिंह जैनपुर जाटान, गुरमीत सैनी कोषाध्यक्ष, रामचंद्र मिस्त्री युवा प्रदेशाध्यक्ष, शेर सिंह जिलाध्यक्ष, रमेश कुमार ब्लॉक अध्यक्ष, राजकुमार ब्लॉक उपाध्यक्ष, जितेन्द्र कुमार मीडिया प्रभारी, विकास कुमार, अमन सैनी, अशोक कुमार फूल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें