फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: केंद्र के नए यूजीसी बिल के विरोध में पदयात्रा आज कुरुक्षेत्र पहुंचेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केंद्र सरकार के नए यूजीसी बिल के विरोध में निकाली जा रही पदयात्रा आज बुधवार को धर्मनगरी पहुंचेगी। पिपली गीता द्वार पर इसका जोरदार स्वागत किया जाएगा। यह यात्रा पिपली से रेलवे रोड होते हुए ब्रह्मसरोवर तक जाएगी।
विज्ञापन

देर शाम को मशाल के साथ यात्रा को ब्रह्मसरोवर तक ले जाया जाएगा। आयोजन समिति के सदस्यों अशोक शर्मा पहलवान, पवन शर्मा पहलवान, फतेहचंद गांधी और जयनारायण शर्मा ने रणनीति तय की। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की। बताया कि सरकार के बिल से स्वर्ण समाज में रोष है। स्वर्ण समाज को अन्य समाज से अलग माना गया है। यह मामला अदालत में भी ले जाया गया था। अदालत ने इस पर रोक लगाई है और यह अभी विचाराधीन है। इसके बावजूद सरकार कानून लाने पर अडिग है, जिसका विरोध जारी रहेगा।
समिति सदस्यों ने कहा कि सरकार आने वाले चुनावों को देखते हुए यह नया कानून ला रही है। पानीपत टोल प्लाजा से शुरू हुई यह पदयात्रा का तीसरा चरण है। कुरुक्षेत्र से यह यात्रा शाहाबाद, साहा, सहजादपुर होते हुए चंडीगढ़ पहुंचेगी, जहां राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा। ऐसी ही एक यात्रा पहले राजस्थान में भी निकाली जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें