फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पटियाला से शादी करने के लिए पहुंचा प्रेमी जोड़ा, अदालत के बाहर से ही परिजनों ने रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पंजाब के पटियाला से शादी करने व सुरक्षा लेने के लिए जिला अदालत के बाहर पहुंचा प्रेमी जोड़ा उस समय हैरत में पड़ गया जब दोनों के परिजन इससे पहले ही पहुंच गए। प्रेमी जोड़े व परिजनों के बीच देखते ही देखते वीटा बूथ के पास विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस को बीच में हस्तक्षेप करना पड़ा। इसके बाद टीम सभी को सेक्टर सात चौकी ले गई और परिजनों व जोड़े को समझाने का प्रयास करने लगी। इसी बीच पंजाब पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद चौकी टीम ने दोनों को पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया।
मामला शुक्रवार को दोपहर 12 बजे का है। पटियाला से एक प्रेमी जोड़ा भागकर शादी करने के लिए पहुंचा था। वह अदालत में अंदर जाने वाले ही थे कि दाेनों के परिजनों ने अदालत के बाहर बने वीटा बूथ पर दोनों को पकड़ लिया और अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगे। इसके बाद वहां से आते-जाते लोगों ने सेक्टर सात चौकी को सूचना दी। टीम ने सभी को चौकी में बैठा लिया। इतनी ही देर में पंजाब पुलिस जोड़े के खिलाफ परिजनों की ओर से दी शिकायत की कॉपी लेकर पहुंच गई और दोनों को पुलिस को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर सात चौकी इंचार्ज एसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि यहां की पुलिस को किसी भी पक्ष ने कोई शिकायत नहीं दी तो यहां का कोई मामला बनता नहीं था। इसके बाद पंजाब पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें