फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शक्तिपीठ में महागौरव स्थल पर 51 फीट ऊंची मां संरचना का डाला गया लेंटर

Wed, 20 May 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र​। मां भद्रकाली मंदिर में महागौरी स्थल पर लेंटर डालने का शुभारंभ करते सेवक। ​स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। झांसा रोड स्थित प्रदेश के एकमात्र शक्तिपीठ श्रीदेवीकूप मां भद्रकाली मंदिर में निर्माणाधीन महागौरव स्थल के कार्य के तहत एक और पड़ाव पूरा किया गया। पीठाध्यक्ष के सान्निध्य में 51 फीट ऊंची दिव्य मां संरचना के निर्माण कार्य के अंतर्गत विधिवत पूजन के साथ लैंटर डाला गया। इस 51 फीट मां शब्दाक्षर के लेंटर का शुभारंभ पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने किया। मुख्यमंत्री के मीडिया कॉर्डिनेटर तुषार सैनी भी पहुंचे।
श्रीदेवीकूप पर मां से आज्ञा मांगी गई। गर्भ गृह से चरणामृत से भरे कलश को शिरोधार्य कर परिक्रमा उपरांत निर्माण सामग्री में मिलाया। मंदिर से ढोल धमाकों, कलश, झंडे की अगुवाई में निर्माण स्थल तक पहुंचे। सुभाष सुधा ने कहा कि यह 51 फुट ऊंची मां संरचना अपने विशेष आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक स्वरूप के कारण विश्वभर के श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनेगी। निर्माण स्थल पर जय काली कुरुक्षेत्र वाली और जय मां भद्रकाली के जयघोषों से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा। मुख्य पुजारिन शिमला देवी, मंदिर अध्यक्ष नरेंद्र वालिया, उपाध्यक्ष डॉ एमके मौद्गिल, मुख्य यजमान तुषार गोयल, विशाखा राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीर्ष पर चंद्रबिंदु, दीपक की लौ, तिलक, मां की दिव्य तीसरी आंख
डिजाइन पीठाध्यक्ष के सुपुत्र स्नेहिल शर्मा ने तैयार किया। संरचना के शीर्ष पर निर्मित चंद्रबिंदु को प्रज्ज्वलित दीपक की लौ, तिलक तथा मां की दिव्य तीसरी आंख के स्वरूप में डिजाइन किया गया है। ऊपरी रेखा शक्ति और सुरक्षा के प्रतीक त्रिशूल का स्वरूप प्रदर्शित करती है। नीचे स्थापत्य मां सती को दर्शाती है। संपूर्ण संरचना मातृत्व की शक्ति, करुणा और संरक्षण भाव को दर्शाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें