फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर विद्यार्थियों ने जाना भारत की सांस्कृतिक विरासत का इतिहास

Wed, 20 May 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जगत गुरु ब्रह्मानंद विद्या निकेतन स्कूल के विद्यार्थी श्रीकृष्ण संग्रहालय में भ्रम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र। जगत गुरु ब्रह्मानंद विद्या निकेतन स्कूल ने अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर विशेष शैक्षणिक संग्रहालय भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक विरासत से परिचित करवाना रहा।

कार्यक्रम के दौरान अध्यापक मनजीत सिंह ने विद्यार्थियों को संग्रहालय में संरक्षित प्राचीन मूर्तियों, ऐतिहासिक दस्तावेजों, दुर्लभ कलाकृतियों, प्राचीन हथियारों, सिक्कों और पांडुलिपियों के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों ने संग्रहालय में प्रदर्शित वस्तुओं के माध्यम से भारत के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति को करीब से जाना।
विज्ञापन


संग्रहालय विशेषज्ञों और शिक्षकों ने विद्यार्थियों को पुरातात्विक धरोहरों और ऐतिहासिक तथ्यों के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। विद्यार्थियों ने भ्रमण को ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक अनुभव बताया।
विज्ञापन


प्राचार्या सविता ने कहा कि संग्रहालय केवल पुरानी वस्तुओं का संग्रह नहीं होते, बल्कि वे हमारी संस्कृति, इतिहास और परंपराओं के जीवंत संरक्षक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें