फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न अवार्डों के लिए आवेदन करने का आज आखिरी दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विभिन्न खेल अवार्डों के लिए आवेदन करने का आज अंतिम दिन है। विभाग ने वर्ष 2021 के लिए राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड, अर्जुन अवार्ड, द्रोणाचार्य अवार्ड, ध्यानचंद अवार्ड, राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार तथा मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी के लिए पांच जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किए गए है।
विज्ञापन

आवेदन प्राधिकृत अधिकारी द्वारा अनुमोदित होना चाहिए। कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ी को अपना आवेदन ऑनलाइन ही करना होगा। इसके साथ ही तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार-2020 के लिए ऑनलाइन पोर्टल डीबीटी आईएएस-यूथ.जीओवी.इन पर आवेदन करने का भी आज अंतिम दिन है। यह जानकारी जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी बलबीर सिंह ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें