फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफीम सप्लाई करने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गत दिनों आधा किलो अफीम के साथ पकड़े आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दूसरे आरोपी अमित डांगियावास जिला जोधपुर (राजस्थान) को जेल भेज दिया है। डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि 29 जून को सीआईए-2 की टीम जिंदल चौक के पास गश्त कर रही थी। तभी पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि अर्शप्रीत सिंह अफीम बेचने का धंधा करता है। वह आज भी अफीम बेचने के लिए बाइक पर करनाल से सेक्टर-2/3 कट से होता हुआ किशनपुरा जाएगा।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने लाडवा डीएसपी भारत भूषण को मौके पर बुलाकर आरोपी को आधा किलो अफीम के साथ गिरफ्तार करके पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह यह अफीम अमित से खरीद कर लाया था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने दूसरे आरोपी अमित को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें