फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र से झांसा की राह होगी आसान, होगा 35 किलोमीटर लंबी सड़क का नवनिर्माण

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। झांसा रोड का निर्माण कार्य ।​ विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला मुख्यालय से गांव झांसा तक लगभग 35 किलोमीटर तक की सड़क का नवनिर्माण किया जाएगा, जिस पर करीब छह करोड़ 27 लाख रुपये का बजट खर्च होगा। लगभग 15 किलोमीटर हिस्से पर कारपेंटिंग का कार्य किया जाएगा और लगभग 10 किलोमीटर के हिस्से पर पत्थर डालकर कारपेंटिंग होगी। इसके लिए काम शुरू कर दिया गया है, जो फरवरी माह तक पूरा किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि गांव ठसका मीरां जी में झांसा गांव के सरपंच और अन्य नागरिकों ने झांसा रोड के निर्माण कार्य को जल्द शुरू करवाने की मांग रखी थी। इतना ही नहीं सरपंच व अन्य नागरिकों ने रोजाना सड़क पर होने वाली दुर्घटना का ब्योरा भी रात्रि दरबार में रखा था।
आरडी 15.50 से 19.00 तक सड़क की स्थिति ज्यादा खराब होने के कारण विभाग की ओर से इस पर काम शुरू कर दिया गया है और विभाग का प्रयास है कि आगामी 10 दिनों तक इस सड़क का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए 15 मार्च 2026 तक विभाग के पास स्वीकृति है लेकिन लोगों की समस्या को देखते हुए इसका निर्माण कार्य 15 फरवरी तक पूरा करने का हर संभव प्रयास रहेगा।

कुरुक्षेत्र। झांसा रोड का निर्माण कार्य । विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें