फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: स्वास्थ्य विभाग के आधारभूत ढांचे को किया जाएगा मजबूत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। थानेसर में स्वास्थ्य विभाग के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए 10 करोड़ का बजट खर्च किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने यह बजट पारित कर दिया है। इस बजट से मिर्जापुर गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना पर 55.50 लाख रुपये की राशि खर्च होगी।
विज्ञापन

पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने यह जानकारी दी। वे मिर्जापुर गांव में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले पूर्व राज्यमंत्री ने गांव मिर्जापुर और आसपास के लोगों की समस्याओं को सुना और उनका समाधान करने के लिए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने मिर्जापुर गांव में बनने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र के स्थल का निरीक्षण भी किया।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश का चहुंमुखी विकास किया जा रहा है। इस सरकार ने तीन गुना तेज गति के साथ गांवों का शहरों की तर्ज पर विकास किया है। इस थानेसर विधानसभा क्षेत्र में हरियाणा एक हरियाणवी एक और सबका साथ सबका विकास नीति को आधार मानकर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें