कुरुक्षेत्र। महात्मा गांधी के सपनों की खादी आज पूरे विश्व में विशेष स्थान बना चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रोत्साहन एवं प्रेरणा से खादी की लोकप्रियता और बिक्री में काफी बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने विभिन्न मंचों से खादी के महत्व पर जोर दिया है। यह विचार भाजपा नेत्री ज्योति सैनी ने खादी ग्रामोद्योग संघ मिर्जापुर नरड़ में पहुंचने पर व्यक्त किए। सचिव सतपाल सैनी ने बताया कि संस्थान में ज्योति सैनी ने खादी के उत्पादों में गहरी रुचि दिखाई। उन्होंने खादी उत्सव के चलते कई खादी के कपड़ों की खरीदारी भी की। उन्होंने कहा कि खादी कामगारों एवं खादी केंद्रों के प्रोत्साहन के लिए प्रधानमंत्री ने खादी को बढ़ावा देने के लिए अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात में कई बार लोगों से खादी उत्पाद खरीदने का आग्रह किया है।