फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर कीर्तन का विरोध करने की घटना निंदनीय : झींडा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एचएसजीएमसी प्रधान जगदीश सिंह झींडा।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। न्यूजीलैंड में महान नगर कीर्तन का विरोध किए जाने की घटना पर हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी ने रोष जताया है। कमेटी प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री जय शंकर और न्यूजीलैंड के राजदूत पैट्रिक जॉन राटा को पत्र लिख कर इस मामले के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

झींडा ने कहा कि न्यूजीलैंड के साउथ ऑकलैंड में सिख समुदाय की ओर से महान नगर कीर्तन सजाया गया था। दस गुरु साहिबान की ज्योत धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की छत्रछाया में पंज प्यारों की अगुवाई में यह नगर कीर्तन सजाया गया था जिसमें सिख समुदाय व गुरु नानक नामलेवा संगत शामिल हुई थी लेकिन इस महान नगर कीर्तन का कुछ शरारती तत्वों की ओर से विरोध किया गया। शरारती तत्वों की ओर से हंगामा किए जाने के चलते कोई भी अनहोनी घटना न हो, इसके मद्देनजर महान नगर कीर्तन को कुछ समय के लिए बीच में रोकना पड़ा। हालांकि घटना की जानकारी मिलने पर वहां की पुलिस ने मामले को संभाल लिया और बाद में नगर कीर्तन का समापन निर्धारित स्थान पर हुआ।
वहां के प्रशासन की ओर से महान नगर कीर्तन सजाने की अनुमति दी गई थी। फिर भी यह घटना होना दुखदायी और निंदाजनक है।
झींडा ने महान नगर कीर्तन का विरोध करने वाले आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी घटना को अंजाम न दे सके। उन्होंने कहा कि सिख समुदाय हर धर्म का मान सत्कार करता है लेकिन कुछ तुच्छ मानसिकता वाले लोग हमेशा सिख धर्म का विरोध करते रहे हैं। सिख समुदाय ने कभी भी किसी भी धर्म के खिलाफ कोई गलत बयानबाजी नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें