फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बांगलादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में भड़के संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बांगलादेश में हिंदुओं पर किए जा रहे अत्याचारों के विरोध में धर्मनगरी के हिंदू संगठन मंगलवार को सड़कों पर उतर आए और कड़ा रोष जताया। बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मोहन नगर चौक पर पहुंचे, जहां जमकर नारेबाजी करते हुए बंगलादेश के प्रधानमंत्री मुहम्मद युनूस का पुतला जलाया।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने कहा कि बंगलादेश में हिंदुओं को सरेआम मारा जा रहा है। उनसे लूट खसोट की जा रही है। वहां हिंदुओं का जीवन मुश्किल हो चुका है। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह प्रमुख संत सुलतान दास ने कहा कि बंगलादेश से हिंदुओं को भारत लाया जाए। भारत सरकार को इसमें तत्काल कदम उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द हरकत में नहीं आई तो आंदोलन भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें