फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: धर्मनगरी को जल्द मिलेंगी 25 नईं बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा रोडवेज के बेड़े में जल्द 500 नई स्टैंडर्ड नॉन एसी डीजल बसें शामिल होंगी। परिवहन निदेशालय ने प्रदेश के 22 डिपो के लिए बसों का आवंटन तय कर दिया है। इसके तहत कुरुक्षेत्र डिपो को 25 नई बसें मिलेंगी। इससे डिपो की परिवहन व्यवस्था मजबूत होने और यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

परिवहन निदेशालय ने इस संबंध में अशोक लेलैंड लिमिटेड कंपनी को पत्र जारी किया है। इसमें 500 बसों का डिपोवार आवंटन सक्षम प्राधिकारी से स्वीकृत होने की जानकारी दी गई है। कंपनी को सप्लाई ऑर्डर के डिलीवरी शेड्यूल के अनुसार संबंधित डिपो तक बसें पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आपूर्ति से पहले प्रदेश और जिला स्तर के अधिकारियों के साथ तालमेल बनाने को कहा गया है। आवंटन सूची के अनुसार भिवानी को सर्वाधिक 40, हिसार को 37, गुरुग्राम को 35, सिरसा को 32 और यमुनानगर को 28 बसें मिलेंगी। कुरुक्षेत्र, फरीदाबाद और कैथल को 25-25 बसें आवंटित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें