फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पीएम के स्वागत के लिए दुल्हन की तरह सजी धर्मनगरी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आरती स्थल के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सैनी का लगा कट आउट - फोटो : भाजपा नेता के साथ डीएम से मिलने जाते गृहस्वामी व व्यापारी।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए धर्मनगरी पलक पावड़े बिछाए हुए हैं। कार्यक्रम स्थलों के आसपास के क्षेत्र को दुल्हन की तरह सजाया गया है। उनके आगमन के चलते ही ब्रह्मसरोवर को एक हजार खास लाइटों से रोशन किया गया है।
विज्ञापन

यही नहीं ज्योतिसर से लेकर ब्रह्मसरोवर व यहां से नेशनल हाईवे 44 तक सड़कें, चौक चौराहे पूरी तरह से रंगीन रोशनी में नहलाए गए हैं। गीता महोत्सव में ब्रह्मसरोवर परिसर में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के आदमकद कट आउट भी लगाए गए हैं।
भगवान श्रीकृष्ण के कटआउट भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। पूरे क्षेत्र को सजाने के लिए पिछले चार दिनों से दिन-रात कार्य किया जा रहा है। कहीं लड़ियों की झालरों से मोदी का स्वागत किया जाएगा तो कहीं रंगीन फ्लैश लाइटों से पूरा माहौल रंगीन कर दिया गया है।
विज्ञापन

शिल्प मेले में 100 स्टाॅलों पर लगा दिया गया पर्दा

ब्रह्मसरोवर तट पर गीता महोत्सव के चलते 15 नवंबर से चल रहे शिल्प मेले में 100 शिल्पकारों की स्टॉलों पर पर्दा लगा दिया गया। प्रधानमंत्री आगमन के चलते ब्रह्मसरोवर की आरती स्थल के समक्ष इन स्टॉलों को सोमवार सुबह से ही ढक दिया गया। इससे शिल्पकारों में रोष भी देखा गया, वे केडीबी अधिकारियों से भी मिले। वहीं प्रधानमंत्री के रवाना होने तक इन स्टॉलों को बंद किया गया है। प्रधानमंत्री ब्रह्मसरोवर तट पर सांध्यकालीन आरती में शामिल होंगे और सुरक्षा की दृष्टि से सामने वाले ये स्टॉल बंद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें