फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दोपहर तक गर्मी ने झुलसाया, शाम को छाए बादल

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धान की रोपाई करते श्रमिक। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में रविवार को भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल रहे। सुबह से ही तेज धूप के कारण तापमान लगातार बढ़ता गया। दोपहर तक सड़कों पर गर्म हवाएं चलीं, जिससे लोगों की आवाजाही कम हो गई।
विज्ञापन

तेज धूप का असर दोपहिया वाहन चालकों, राहगीरों और खुले में काम करने वाले मजदूरों पर अधिक दिखा। लोग धूप से बचने के लिए छांव और ठंडे पेय पदार्थों का सहारा ले रहे थे। शाम करीब तीन बजे मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। दोपहर में बाजार में भी सामान्य दिनों की तुलना में भीड़ कम रही। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें