फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पीजीआई के 35 अनुबंधित कर्मचारियों का स्वास्थ्य बिगड़ा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। तंबु के अंदर गर्म चादरों में बैठकर रात के समय सर्दी से बचने के लिए चाय का सेवन करत
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कड़ाके की ठंड ने पक्का मोर्चा लगाए बैठे पीजीआई रोहतक के अनुबंधित कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। धरने के पांचवें दिन भी सरकार व प्रशासन की ओर से मांगों पर कोई सुध नहीं लेने पर कर्मचारियों ने ठंड से बचने के लिए धरनास्थल को खुले आसमान से तंबू में बदल दिया है।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना है कि लगातार ठंड में खुले में बैठने से करीब 35 कर्मचारियों का स्वास्थ्य बिगड़ गया है। इनमें से कई को तेज बुखार, जुकाम, खांसी और सर्दी जैसी समस्याएं हो रही हैं। कुछ कर्मचारियों को तो इलाज लेने के लिए अपने घर को रवाना होना पड़ा। कुछ कर्मचारी धरनास्थल पर दवाइयां लेकर लड़ाई जारी रखे हुए हैं और ठंड से बचने के लिए रात भर चाय, गर्म पानी व अन्य पेय पदार्थ ले रहे हैं। धरने पर मौजूद एक कर्मचारी ने बताया कि रात के समय तापमान काफी नीचे गिर जाता है जिससे ठंड असहनीय हो जाती है। पहले खुले में बैठे थे लेकिन स्वास्थ्य बिगड़ने पर मजबूरी में पूरे घटनास्थल को तिरपाल से कवर करके तंबू में बदल दिया है। पीजीआई के अनुबंधित कर्मचारी लंबे समय से कौशल रोजगार में शामिल करने की मांगों के लिए आंदोलनरत हैं। बीमार हुए कर्मचारियों में महिलाओं की संख्या ज्यादा है। अभी तक 10 के करीब महिला मोर्चे पर डटी हुई हैं। आरोप है कि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है।

कुरुक्षेत्र। तंबु के अंदर गर्म चादरों में बैठकर रात के समय सर्दी से बचने के लिए चाय का सेवन करत

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें