पिहाेवा। जागरुकता अभियान के तहत एकजुट स्वास्थ्य विभाग एवं जनस्वास्थ्य विभाग की टीम। पीआरओ
पिहोवा। सरस्वती तीर्थ पर 19 मार्च तक चलने वाले चैत्र चौदस मेले में लोगों को स्वास्थ्य संबंधी कोई दिक्कत न हो, इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. मनीषा सिंह के निर्देश पर शहर में एंटी फ्लाई और एंटी लार्वा से बचाव के प्रति लोगों को पंफलेट बांटकर जागरूक किया गया। मक्खी-मच्छरों से बचाव और स्वच्छ पेयजल के महत्व के बारे में बताया गया।
एसएमओ ने कहा कि स्वास्थ्य निरीक्षक मंजीत भोला के नेतृत्व में एमपीएचडब्ल्यू संजय काजल, विजय सिंह, मंदीप, प्रदीप, कुलदीप और तेजवीर गोरिया ने शहर के सरस्वती घाट के पास, पुराना बाजार, पिहोवा चौक, मुख्य बाजार, चीका रोड, हुडा ग्राउंड में एंटी लार्वा एक्टिविटी की, पंफलेट बांटे और मिठाइयों व चाय की दुकान पर सलाह दी कि खाद्य पदार्थ ढक कर रखें। इससे मक्खी नहीं बैठेगी और धूल से सामान भी बचा रहेगा। स्वास्थ्य निरीक्षक मंजीत भोला ने जनस्वास्थ्य टीम के साथ पानी के नमूनों का ओटी टेस्ट किया। लोगों को क्लोरिन युक्त पेयजल उपलब्ध कराने का प्रयास किया।