फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: यूनिट ने की 100 लोगों के स्वास्थ्य की जांच

विज्ञापन
पिहोवा।  ​शिविर में मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करते हुए। विज्ञप्ति
विज्ञापन
पिहोवा। नवीन जिंदल फाउंडेशन की ओर से संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट सोमवार को गांव जलबेहड़ा के सामुदायिक केंद्र में पहुंची। यहां 100 लोगों ने नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच और उपचार का लाभ उठाया। मोबाइल मेडिकल यूनिट के चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच कर उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार परामर्श दिया। इसके साथ ही जरूरतमंदों को आवश्यक दवाइयां नि:शुल्क उपलब्ध करवाई गईं और मौके पर ही 14 लोगों की रक्त और यूरिन जांच की गई। सांसद कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सांसद नवीन जिंदल की ओर से स्वस्थ कुरुक्षेत्र अभियान के अंतर्गत लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उनका मानना है कि किसी भी ग्रामीण या आम नागरिक को इलाज के लिए चक्कर न लगाने पड़ें और आर्थिक कारणों से कोई भी व्यक्ति स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित न रहे। इस मौके पर डॉ. पूर्णमल ने लोगों का स्वास्थ्य जांचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें