फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मंडी बचाओ संघर्ष की मेहनत लाई रंग, एकजुट होने के बाद राजीव आर्य को मिली चौधर

विज्ञापन
लाडवा।अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के सदस्यों के साथ  प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुप्ता।विज्ञप्ति
विज्ञापन
लाडवा। अनाज मंडी में मंडी बचाओ संघर्ष समिति के सदस्यों की मेहनत रंग लाई और कई धड़ों में बंटी अनाज मंडी के 198 आढ़तियों को छह वर्षों के अथक प्रयास के बाद एक मंच पर लाया गया। सभी आढ़तियों में से सर्वसम्मति से 22 सदस्यों की संघर्ष समिति का गठन किया गया, लेकिन इसके बाद भी मंडी में प्रधान पद को लेकर संशय बना हुआ था। कई दिनों से प्रधान पद के लिए चल रही उठा पटक पर शनिवार को उस समय विराम लग गया जब राजीव आर्य उर्फ विक्की को गुप्त मतदान द्वारा प्रधान चुन लिया गया। राजीव आर्य ने आमने-सामने की टक्कर में अपने प्रतिद्वंदी संजय गर्ग को 14-8 के अंतर से हराया।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी सचिव संत कुमार व कार्यकारी प्रधान स्वीटी भुल्लर ने नव नियुक्त प्रधान राजीव आर्य को नियुक्ति पत्र सौंपा। इससे पहले सुबह 11 बजे मंडी बचाओ संघर्ष समिति के 22 सदस्यों की एक बैठक अनाज मंडी धर्मशाला में हुई। सर्व सम्मति से प्रधान बनाने पर विचार विमर्श किया गया लेकिन लगभग डेढ़ घंटा चली बैठक में सहमति न बन पाने के कारण गुप्त मतदान का निर्णय लिया गया। मार्केट कमेटी सचिव संत कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। सबसे पहले संघर्ष समिति के सदस्य रणवीर सिंह ने और सबसे बाद में समिति के सदस्य सतपाल सिंह ने वोट डाला। राजीव आर्य उर्फ विक्की को 14 व संजय गर्ग को आठ वोट मिले।


व्यापारियों का एक छत के नीचे होना मंडी के हित में : अशोक गुप्ता
अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि कुछ वर्षों से किसी कारणवश दो से तीन प्रधान बन गए। अलग-अलग प्रधान बनने व गुटबाजी के चलते मंडी के व्यापारियों का भारी नुकसान हो रहा था। इसी गुटबाजी के चलते गेहूं के सीजन में आढ़तियों को करोड़ों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन



सभी को साथ लेकर मंडी हित में करेंगे काम : राजीव
नवनियुक्त प्रधान राजीव आर्य ने कहा कि सभी आढ़तियों को साथ लेकर मंडी के हित में काम करेंगे। जल्द ही संघर्ष समिति के सदस्यों की एक बैठक बुलाई जाएगी और सभी से विचार विमर्श कर नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

लाडवा।अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के सदस्यों के साथ  प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुप्ता।विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें